संदेश

Investments लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

PPF Account क्या है? पूरी जानकारी – Interest, Rules, Benefits उदाहरण के साथ

चित्र
दोस्तों, आज हम PPF यानी ( Public Provident Fund ) के बारे में विस्तार से समझेंगे। यह भारत सरकार की एक सुरक्षित बचत योजना है, जिसमें निवेश किया गया पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और टैक्स-फ्री रिटर्न भी मिलता है। PPF Account कहाँ खोल सकते हैं? PPF अकाउंट आप किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खोल सकते हैं। चाहे आपका सेविंग अकाउंट किसी भी बैंक में हो, PPF अकाउंट अलग से किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खुल सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात: आपका पैसा बैंक में नहीं बल्कि भारत सरकार के पास जमा होता है , इसलिए यह 100% सुरक्षित माना जाता है। PPF Account की मुख्य विशेषताएँ 1. अवधि (Tenure) PPF अकाउंट की अवधि 15 साल होती है। 15 साल पूरे होने के बाद आप चाहें तो पैसा निकाल सकते हैं या 5-5 साल के लिए आगे बढ़ा सकते हैं। 2. न्यूनतम और अधिकतम निवेश न्यूनतम निवेश: ₹500 प्रति वर्ष अधिकतम निवेश: ₹1.5 लाख प्रति वर्ष साल में अधिकतम 12 बार पैसा जमा कर सकते हैं 3. वर्तमान ब्याज दर वर्तमान में PPF पर लगभग 7.1% वार्षिक ब्याज मिलता है (सरकार समय-समय पर इसे बदल सकती है)। 4. टैक्स लाभ (EEE Benefit) ...